
Lucknow में अधेड़ की रहस्यमयी मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका
Lucknow News: इंदिरा नगर के मयूर विहार इलाके में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
जहरीला पदार्थ सेवन का शक
पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 48 वर्षीय सचदेव की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। हालांकि अधिकारी स्पष्ट कर रहे हैं कि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
यह भी पढ़ें…
Colors TV ने लखनऊ के धार्मिक स्थल पर शूटिंग विवाद के बाद माफी मांगी
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी
सूचना मिलते ही इंदिरा नगर पुलिस और खुर्रम नगर चौकी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक सचदेव, निवासी मयूर विहार सी-ब्लॉक, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…
हादसा या साजिश! फिल्म निर्माता की कार दुर्घटना में चोट, चालक पर संदेह
परिजनों में शोक, पुलिस जुटी वजह तलाशने में
अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि मामला आत्महत्या, अकस्मात जहरीला पदार्थ सेवन, या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें…





