
PM मोदी की देशवासियों से अपील, जानिए रील बनाकर क्या दिया संदेश?
India GDP Growth: दुनिया भर में चल रही आर्थिक सुस्ती और चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी (GDP) वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है।
यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान से बेहतर है और भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बनाए रखता है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा श्रेय देश के 140 करोड़ नागरिकों के कड़े परिश्रम और मजबूत संकल्प को दिया. उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया गंभीर आर्थिक अनिश्चितताओं और मंदी के दबाव से जूझ रही है, तब भारत की यह तेज रफ्तार देश के मजबूत बुनियादी ढांचे और अदम्य आर्थिक सामर्थ्य का जीता-जागता सबूत है. यह प्रदर्शन साबित करता है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है.
7.8% growth.
Strong numbers.
Even stronger confidence. pic.twitter.com/ZVPpnAXrVU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम और ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर – पूरा देश खुशी से भरा हुआ है. मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं; यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है. दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है; हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई हैं.”
किन सेक्टरों से मिली मजबूती?
इस तिमाही के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, निर्माण और सर्विस सेक्टर में अच्छा सुधार देखा गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की कुल नॉमिनल जीडीपी का आकार लगभग 88.27 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 10.3% ज्यादा है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर किए जा रहे निवेश और आर्थिक सुधारों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूती मिल रही है।
‘वोकल फॉर लोकल’ पर ध्यान देने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal for Local) की भावना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों को समर्थन मिलने से देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से आगे बढ़ेगी।





