Stock Market: शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 18 नवंबर को कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सेंसेक्स 332.83 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 82,199.36 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 109.25 अंक यानी करीब 0.43 फीसदी टूटकर 25,303.65 पर कारोबार कर रहा है।

गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव देखने को मिल सकता है। पिछले कारोबारी सेशन में अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही। टेक शेयरों में बिकवाली और Nvidia की कमाई से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार का सेंटीमेंट कमजोर किया।

गिफ्ट निफ्टी करीब 110 अंक गिरकर 25,308 पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों, कंपनियों के शेयरों और अलग-अलग सेक्टरों के परफॉर्मेंस पर रहेगी।

दूसरी ओर, धातु क्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट रही। निफ्टी मेटल एक प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, आईटी और केमिकल्स सूचकांकों में 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,195 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12 सत्रों से जारी बिकवाली का सिलसिला तोड़ते हुए 196 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत भी मिले-जुले रहे। एनवीडिया की उम्मीद से बेहतर बिक्री का अनुमान जारी होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली।

Back to top button