LSG और RR के बीच बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी और सैम कर्रन ने बदली अपनी टीमें

IPL 2027 Trade Deal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जारी होने से ठीक पहले फ्रेंचाइजियों के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील (Trade Deal) तय हुई है।

जिसके तहत भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है।

राजस्थान का हिस्सा बने शमी

इस ट्रेड डील के तहत मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की पिंक जर्सी में नजर आएंगे। एलएसजी ने शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस ट्रेड के तहत वह 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो रहे हैं। शमी के साथ बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ (M. Siddharth) को भी 75 लाख रुपये की उनकी मौजूदा फीस पर राजस्थान टीम में ट्रेड किया गया है।

शमी के आने से राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी आक्रामकता को जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के साथ मिलकर और अधिक मजबूती मिलेगी। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शमी के पास आईपीएल का अपार अनुभव है, जो राजस्थान के लिए डेथ ओवरों और पावरप्ले में बेहद फायदेमंद साबित होगा।

ये भी पढ़े-MS धोनी ने IPL को कहा अलविदा! CSK में अब नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर

LSG से जुड़े सैम कर्रन

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया है। कर्रन अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये पर एलएसजी के खेमे में शामिल होंगे। पिछले सीजन में चोट के कारण आईपीएल से दूर रहे सैम कर्रन के जुड़ने से लखनऊ की ऑलराउंडर यूनिट को जबरदस्त गहराई और संतुलन मिला है।

कर्रन अपनी कसी हुई गेंदबाजी के जरिए मैच के किसी भी चरण में पासा पलटने की काबिलियत रखते हैं। इससे पहले वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर का नया अध्याय शुरू करेंगे।

ये भी पढ़े-SMAT 2026: असम के खिलाफ रजत पाटीदार का हल्लाबोल, शतक ठोक मचाई तबाही

Back to top button