
Stock Market: शेयर बाजार में आज तेजी, Sensex-Nifty दोनों उछले
Stock Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हरे निशान में हुई।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां करीब 300 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत किया, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,334.70 पर खुला। सेंसेक्स 74,575.24 के लेवल पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में उछाल दिखा, बाकी के 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इनमें टॉप गेनर लार्सन एंड टुब्रो 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 3881.55 पर दिखा, जबकि टॉप लूजर के रूप में टीसीएस 3.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2124 पर ट्रेड करते हुए नजर आया।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
कच्चा तेल
18 सितंबर को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं, ब्रेंट क्रूड 104.02 डॉलर प्रति बैरल पर 0.76% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 101.17 डॉलर प्रति बैरल पर 0.73% की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी।
गुरुवार को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 में ज़्यादातर सपाट कारोबार हुआ। फार्मा, रियल्टी और ऑटो शेयरों में बढ़त ने मेटल और बैंकिंग शेयरों के दबाव को संतुलित कर दिया।
प्राइमरी मार्केट में बढ़ी हुई गतिविधियों से भी बाज़ार का मूड बेहतर रहा। IPO ने निवेशकों को जोड़े रखा, जबकि सेंसेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स की साप्ताहिक एक्सपायरी ने भी ट्रेडिंग एक्टिविटी को बढ़ाया।
निफ्टी 50 0.23% बढ़कर 23,270.60 पर बंद हुआ, जबकि BSE सेंसेक्स मामूली गिरावट (0.03%) के साथ 74,314.59 पर बंद हुआ।





