
Stock Market: : शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को हालिया तेजी के दौर के बाद गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबारी सत्र में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले।
दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 453.19 पॉइंट्स या 0.55% गिरकर 82,568.56 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 136.25 पॉइंट्स या 0.53% गिरकर 25,378.05 पर आ गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 404.20 अंक या 0.66 प्रतिशत टूटकर 61,220.20 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165.20 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,303.20 पर कारोबार करता दिखाई दिया।
सेक्टोरल इंडेक्स का मिला-जुला हाल
सेंसेक्स पैक के प्रमुख शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स बढ़त के साथ हरे निशान में रहे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एसबीआई, इटरनल, एनटीपीसी, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में रहे।
AI शेयरों में कमजोरी का असर
घरेलू बाजार पर दबाव की बड़ी वजह वैश्विक संकेतों को माना जा रहा है। अधिकांश एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था, जिनमें टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे, सोल, जकार्ता और बैंकॉक शामिल रहे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद हुए थे, जहां डाओ जोन्स 2.19 प्रतिशत और नैस्डैक 2.25 प्रतिशत लुढ़क गया था।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े शेयरों में जारी कमजोरी का असर दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान सहित अन्य एआई-संबंधित बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, मौजूदा महीने में वैश्विक बाजारों के मुकाबले निफ्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा है और महज 13 कारोबारी सत्रों में इसमें 10.7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।





