फैमिली के साथ घूमने जाएं कर्नाटक के चिकमगलूर, दिखेंगे खूबसूरत नजारे

Chikmagalur

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक एक ऐसा पर्यटक स्थल है जहां चारों ओर हरियाली से घिरे पहाड़ शांति और सुकून देते हैं। कर्नाटक का चिकमगलूर एक रोमांचक हिल स्टेशन है, जो शोर से दूर एकांत में समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह है।

यहां की पहाड़ियों पर अमेजिंग मौसम और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। कई सारी गतिविधियों के चलते पर्यटकों के बीच में ये जगह काफी फेमस है।

आइए जानते हैं चिकमंगलूर में घूमने की जगहों के बारे में।

1-कुद्रेमुख नेशनल पार्क

चिकमंगलूर से 96 किमी दूर घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कुद्रेमुख नेशनल पार्क है। यहां आपको एक अलग अनुभव मिलेगा।

ये पार्क समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां गर्मियों के समय में भी सुहावना मौसम रहता है। हालांकि सर्दियों के दौरान यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

2-हेब्बे वॉटर फॉल्स

1687 मीटर की ऊंचाई से गिरता ये झरना, बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां केम्मनगुंडी हिल स्टेशन पहुंचा जा सकता है। यह 8 किलोमीटर की दूरी पर है जो आकर्षक हरियाली से घिरा हुआ है।

घने जंगल , खूबसूरत पहाड़ियां इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। इसके आस-पास कॉफी के बागान फैले हुए हैं। इस फॉल्स को दो पार्ट में बांटा गया है। जिसे बिग फॉल्स और स्मॉल फॉल्स के नाम से जानते हैं।

3-मुल्लानगिरी

कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी चिकमंगलूर है जिसे मुल्लानगिरी कहा जाता है। इस चोटी की ऊंचाई 2000 मीटक के करीब है। ये बेहद खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स है।

मुल्लानगिरी  हिमालय और नीलगिरी के बीच का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यहां चोटी के ऊपर एक छोटा सा मंदिर भी है।

Back to top button