खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है लक्षद्वीप, वॉटर स्पोर्ट्स सहित बहुत कुछ है यहाँ

Lakshadweep Tourism

साफ पानी, सफेद रेत, खूबसूरत नजारे ये सब अरब सागर में स्थित भारत के छोटे से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। ये जगह हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ आस पास की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगत्ती द्वीप

लक्षद्वीप में देखने लायक जगहों की लिस्ट में शामिल ये अगत्ती द्वीप रोमांच से भरा हुआ है। इस द्वीप पर आप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए जा सकते हैं।

बंगारम द्वीप

साफ नीले पानी में मौजूद ये जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आप खूबसूरत मछलियों के साथ स्विमिंग कर सकते हैं। साथ ही आप डॉल्फिन भी देख सकते हैं और कुछ वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं।

मिनिकॉय द्वीप

लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षणों में शामिल मिनिकॉय खूबसूरत जगह है। इस जगह को स्थानिय लोग मलिकू नाम से भी जानते हैं। ये लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

कावारत्ती द्वीप

ये द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए यह पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

कल्पेनी द्वीप

आप यहां शानदार नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। इस द्वीप को कोईफैनी के नाम से जानते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप भी यहां कई सारी चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं।

कदमत द्वीप

यहां सबसे ज्यादा कपल्स पहुंचते हैं। 9 किलोमीटर में फैला ये क्षेत्र सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए बेहद फेमस है। पार्टनर के साथ आप भी इन नजारों को देख सकते हैं।

अब हनीमून पर हैं और रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में आप यहां रोमांटिक डिनर का लुफ्त जरूर उठाएं। साथ ही आप यहां अक्टूबर से मई के महीने में कभी भी जा सकते हैं।

Back to top button