
KKR की कमजोर गेंदबाजी vs CSK का इन-फॉर्म बैटिंग लाइनअप—कौन जीतेगा?
CSK vs KKR Playing 11: आज के आईपीएल मैच में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या संजू सैमसन का फॉर्म जारी रहेगा। अगर उन्होंने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की तो केकेआर का क्या होगा।
CSK vs KKR Playing 11: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ होगी. चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार रहा था. टूर्नामेंट में अब तक पहली बार सीएसके की सलामी जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी थी. संजू बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक लगाया था. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 56 गेंदों में 115 रनों की दमदार पारी खेली थी.
कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
कोलकाता की टीम गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। पिछले मुकाबले में कैमरॉन ग्रीन ने गेंदबाजी की, लेकिन वह महंगे साबित हुए। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि मथिसा पथिराना को एनओसी मिल गया है और वह जल्द टीम ज्वाइन कर सकते हैं। चेन्नई के खिलाफ अगर वह खेलते हैं तो केकेआर की गेंदबाजी की समस्या आधी खत्म हो जाएगी।
इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी वापसी की राह पर हैं। अगर दोनों फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम एकबार फिर ब्लेसिंग मुजरबानी की ओर देख सकती है। बल्लेबाजी में टीम बदलाव के पक्ष में नहीं होगी।
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अचानक पटरी पर लौटती दिख रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अब भी बहुत सारी चीजें ठीक करनी है, लेकिन संजू सैमसन का फॉर्म में आना और फिर गेंदबाजी में जिमी ओवर्टन का बेहतरीन स्पेल डालना इस टीम के लिए राहत की बात है।
पिछले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस भी वापसी कर चुके हैं। ऐसे में इस सीजन जिस तरह से केकेआर का प्रदर्शन रहा है चेन्नई जीत के सिलसिले को जारी रख सकती है।
इस बीच बात अगर एमएस धोनी की करें तो वे अपनी चोट से उबर रहे हैं। खबर है कि उन्होंने सोमवार को मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
KKR और CSK के बीच हेड टू हेड
आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर बनाम सीएसके मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है. मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़े- SRHvsRR: प्रफुल-साकिब ने IPL डेब्यू पर रचा इतिहास, बनाए ये धांसू रिकॉर्ड
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई संभावित 11: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज
केकेआर संभावित 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा
ये भी पढ़े- IPL 2026: हार्दिक के विकेट पर क्रुणाल का एग्रेसिव सेलिब्रेशन, मैदान पर दिखा गजब ड्रामा





