
IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी पर गिरी गाज! LSG ने लिया चौंकाने वाला फैसला
Rishabh Pant Steps Down LSG Captaincy: ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. फ्रेंचाइजी की तरफ से एलान करके बताया गया कि पंत को कप्तानी की ड्यूटी हटा दिया गया।
Rishabh Pant Steps Down LSG Captaincy: आईपीएल 2026 अभी तक खत्म भी नहीं हुआ है कि इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर थी। सीजन खत्म होने से पहले ही टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। 2025 सीजन से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। ऋषभ पंत को हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया है।
फ्रेंचाइजी ने दिया तत्काल रिएक्शन
LSG के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।”
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
27 करोड़ की कीमत में लखनऊ में आए थे पंत
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उनकी नीलामी नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में हुई थी, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कीमत में खरीदा था इसके बाद, जनवरी 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें टीम का कप्तान घोषित किया था.
ये भी पढ़े- MI की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे Hardik Pandya, खुद किया मुंबई छोड़ने का फैसला?
पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ की टीम 10वें नंबर पर रही, वहीं 2025 में सातवें नंबर पर रही थी. यानी साफ है कि दोनों ही बार लखनऊ का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार नहीं रहा.
पंत की बात करें तो उन्होंने 2025 और 2026 के कुल 28 मैचों में कप्तानी की थी, जहां 10 बार टीम जीती, 18 बार हारी थी. यानी इस मोर्चे पर भी पंत फेल रहे थे.
ये भी पढ़े- GT vs RR: फाइनल के लिए आखिरी जंग आज, क्वालिफायर-2 में गुजरात और राजस्थान की टक्कर





