IND vs AFG: धर्मशाला में मौसम का कहर! भारत-अफगानिस्तान मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा

IND vs AFG 1st ODI Match News: भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे में बारिश की वजह से टॉस नहीं हो सका है। जानें क्या मैच धुलने पर सुपर ओवर से फैसला होगा और क्या हैं ICC के नियम।

India vs Afghanistan 1st ODI: आईपीएल (IPL) के लंबे और रोमांचक एक्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने टेस्ट क्रिकेट में तो धमाकेदार वापसी कर ली है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है, क्योंकि यहाँ से नीली जर्सी में खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) की अपनी तैयारियों का शंखनाद कर रहे हैं। लेकिन, सीरीज के पहले ही मुकाबले का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया है।

धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में बीती रात से हो रही लगातार बारिश के कारण मैच अपने तय समय पर शुरू होना तो दूर, टॉस तक नहीं हो सका है।

रुक-रुक कर हो रही है बारिश

शनिवार, 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होना था। नियमानुसार मैच का टॉस दोपहर 1:00 बजे होना था, लेकिन धर्मशाला के मौसम के मिजाज ने फैंस का इंतजार बढ़ा दिया है।

अपनी पसंदीदा टीम को देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें सिर्फ कवर से ढकी हुई पिच और मैदान को देखकर ही संतोष करना पड़ा। बीच में जब बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी भी हुई, तब भी रुक-रुक कर फुहारें गिरती रहीं। इसी वजह से अंपायरों ने टॉस के लिए सिक्का उछालना भी सही नहीं समझा।

क्या सुपर ओवर से होगा फैसला?

मैच में हो रही इस भारी देरी के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द हो जाएगा? क्या टी20 की तरह इस स्थिति में भी सुपर ओवर (Super Over) से विजेता का फैसला किया जा सकता है? अगर बारिश रुकी, तो कम से कम कितने ओवर का खेल होना जरूरी है?

आइए ICC के इन नियमों के जरिए आपके सभी संशयों को दूर करते हैं:

कट-ऑफ टाइम (आखरी समय): शाम 6:30 बजे तक मैदान खेल के लिए तैयार नहीं हुआ, तो मैच पूरी तरह रद्द कर दिया जाएगा।

कम से कम 20-20 ओवर जरूरी: डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम से नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 20-20 ओवर खेलना अनिवार्य है।

मैच धुलने पर कोई सुपर ओवर नहीं: द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) में अगर बारिश से मैच रद्द होता है, तो सुपर ओवर का कोई नियम नहीं है। मैच ‘नो रिजल्ट’ रहेगा।

सुपर ओवर कब होता है? वनडे में सुपर ओवर सिर्फ तब होता है जब मैच पूरा हो और स्कोर ‘टाई’ हो जाए। या फिर यह नियम सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स (जैसे वर्ल्ड कप) के नॉकआउट मैचों में लागू होता है।

ये भी पढ़े- IND vs AFG: ईशान किशन की वापसी और इस घातक गेंदबाज का डेब्यू! रोहित शर्मा पर नजरें

सीधे शब्दों में कहें तो अगर धर्मशाला में मौसम साफ नहीं होता और अंपायरों को कम से कम 20-20 ओवर का खेल कराने का मौका नहीं मिलता है, तो भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहला वनडे मुकाबला बिना किसी नतीजे (No Result) के आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-  IND vs IRE: भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल, बेलफास्ट के बवाल ने BCCI को दी टेंशन

Back to top button