
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बारिश का साया, क्या बेलफास्ट में मौसम बनेगा विलेन?
IND vs IRE 1st T20 Weather Update: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आज भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। लेकिन क्या वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में बारिश बनेगी विलेन?
IND vs IRE 1st T20 Weather Update: क्रिकेट फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि महज 15 साल की उम्र में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे? आज यानी 26 जून को इसके पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कवाही वाली टीम इंडिया आज बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने जा रही है।
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम पाकर टीम इंडिया में शामिल हुए वैभव इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन, बेलफास्ट का मौसम फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
क्या मैच में विलेन बनेगी बारिश?
बीबीसी वेदर फोरकास्ट (BBC Weather Forecast) के मुताबिक, आज बेलफास्ट में मैच के दौरान बारिश होने की 30 से 43 प्रतिशत तक संभावना जताई गई है। दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भारी बारिश का अनुमान नहीं है। ऐसे में या तो मैच के कुछ ओवर कम किए जा सकते हैं, या फिर समय बढ़ाकर पूरे 20 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या को KKR का बड़ा ऑफर! MI छोड़ने की खबरों से IPL में मची सनसनी
प्लेइंग-11 में जगह बनाना बड़ी चुनौती
मौसम के अलावा वैभव के डेब्यू की राह में टीम कॉम्बिनेशन भी एक बड़ी चुनौती है। भारतीय टीम के पास फिलहाल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में एक बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इन दोनों में से किसी एक को ड्रॉप करना आसान नहीं होगा। हालांकि, संभावना यह भी है कि सीरीज के दोनों मैचों में ओपनर्स को रोटेट कर वैभव को प्लेइंग-11 में मौका दिया जाए।
यह भी पढ़ें: बनारस में हुई क्रिकेटर आकाशदीप की ‘शाही शादी’, पवन सिंह भी पहुंचे देने बधाई





