RCB vs GT: धर्मशाला में महामुकाबला आज, GT की टेंशन, RCB को बड़ा फायदा!

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT: धर्मशाला में RCB बनाम गुजरात टाइटन्स के महामुकाबले पर बारिश का साया। जानिए क्या कहता है पॉइंट्स टेबल के नियम से किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट।

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज यानी 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लीग स्टेज की दो सबसे मजबूत टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) क्वालिफायर-1 में आमने-सामने हैं।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड फाइनल का टिकट कटाएगी। लेकिन इस महामुकाबले के रोमांच के बीच धर्मशाला के मौसम ने दोनों टीमों और करोड़ों फैंस की सांसें अटका दी हैं। मैच पर बारिश का बड़ा साया मंडरा रहा है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, धर्मशाला में मैच की शुरुआत से ठीक पहले यानी शाम 6:00 बजे के आसपास बारिश होने की 54% से 80% तक आशंका जताई गई है। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि रात 7:00 बजे के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है और बारिश की संभावना लगभग शून्य हो जाएगी।

शाम के वक्त धर्मशाला का तापमान 25°C से 21°C के बीच रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए काफी अनुकूल है। लेकिन अगर पहाड़ी मौसम ने करवट बदली और बारिश के कारण मैच में खलल पड़ा, तो ओवर्स की कटौती की जाएगी और डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम लागू होगा।

अगर मैच पूरी तरह धुल गया, तो क्या है BCCI का नियम?

आईपीएल 2026 के नियमों के मुताबिक, प्लेऑफ के शुरुआती मैचों (क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2) के लिए कोई रिजर्व-डे (Reserve Day) नहीं रखा गया है।

यदि बारिश के कारण 5-5 ओवर्स का मुकाबला या फिर सुपर ओवर कराना भी मुमकिन नहीं होता है, तो विजेता का फैसला आईपीएल 2026 की ऑफिशियल पॉइंट्स टेबल (League Standings) के आधार पर किया जाएगा। नियम कहता है कि मैच रद्द होने की स्थिति में लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे विजेता घोषित कर फाइनल में भेज दिया जाएगा।

IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

मुकाबला टीम तारीख स्थान
क्वालिफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs गुजरात टाइटन्स (GT) 26 मई, 2026 धर्मशाला
एलिमिनेटर राजस्थान रॉयल्स (RR) vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 27 मई, 2026 न्यू चंडीगढ़
क्वालिफायर 2 Q1 की हारने वाली टीम vs एलिमिनेटर की विजेता 29 मई, 2026 न्यू चंडीगढ़
ग्रैंड फाइनल क्वालिफायर 1 की विजेता vs क्वालिफायर 2 की

पॉइंट्स टेबल का गणित

इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 (Table Toppers) के रूप में किया है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) दूसरे स्थान पर रही है।

अगर आज धर्मशाला में बारिश की वजह से मैच पूरी तरह रद्द (Washout) होता है, तो आरसीबी (RCB) बिना एक भी गेंद खेले सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

Back to top button