Noida Fire: नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग, 2 की मौत, 50 लोगों का रेस्क्यू

Noida Fire: नोएडा के ममूरा गांव में एक बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

Noida Mamura Village Fire: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida Fire) के मामूरा गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ एक बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक हुई स्पार्किंग (E-Bike Sparking) की वजह से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए इमारत में फंसे लगभग 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामूरा गांव (Mamura Village) का है। यहाँ स्थित एक रिहायशी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग एरिया बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) में अचानक शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग हुई।

देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और आग ने पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी इमारत में काला धुंआ फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग अंदर ही फंस गए।

ये भी पढ़े- KGMU के सभी हॉस्टल में नॉन-वेज बनाने पर रोक, राज्यपाल के निरीक्षण के बाद फैसला

50 लोगों का सफल रेस्क्यू, 2 की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। इमारत में धुंआ भरने के कारण लोगों का दम घुटने लगा था और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सीढ़ियों व अन्य माध्यमों की मदद से इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इस हादसे में दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े- Lucknow News: होटल नोवोटेल में मिला युवा साइंटिस्ट का शव, बनाया था बैटरी वाला ट्रैक्टर

Back to top button