मां बनने के बाद बढ़े वजन को कम कर करते हैं अजवाइन के लड्डू, जानें और फायदे

अजवाइन के लड्डू

नई दिल्ली। मां बनने के बाद सबसे बड़ी समस्या होती है बढ़े हुए वजन को कम करना। इसके अलावा भी डिलीवरी के बाद मां को कई तरह की परेशानियां होती हैं।

जैसे शरीर में दर्द या कमजोरी महसूस होना। ऐसे में बहुत जरूरी है कि मां और बच्चे की देखभाल के साथ उनकी डाइट का भी ख्याल रखा जाए।

अजवाइन के देसी लड्डू डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद लाभदायक है। अजवाइन में आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है,

जो हमारी त्वचा और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है।

सामग्री :

1 किलो पिसी हुई अजवाइन

डेढ़ किलो गेहूं का आटा

250 ग्राम गोंद

1 सूखा नारियल कटा हुआ

देसी चीनी या गुड़ और आवश्यकतानुसार देसी घी।

बनाने की विधि :

गैस पर कढ़ाई रखें और उसे गर्म होने दें।

अब कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी डालें और धीमी आंच पर घी को गर्म होने दें।

इसके बाद घी में गोंद डालें और इसे अच्छी तरह से भूनने के बाद किसी खाली बर्तन में निकाल लें।

अब गर्म-गर्म ही गोंद को पीस लें।

दोबारा कढ़ाई को गर्म करके उसमें घी डालें।

अब आटा डाल दें और इसको तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि उसमें से खुशबू न आने लगे।

इसमें गोंद और पिसा हुआ नारियल डालें।

इसमें पिसी हुई अजवाइन डालकर आटे के साथ मिला दें।

ठंडा होने पर इसमें चीनी या गुड़ डाल दें।

चीनी मिलाने से अजवाइन का तीखापन कम हो जाता है। अब इस चूरमे से लड्डू बना लें।

Back to top button