
Deva: पहले मंडे को शाहिद की फिल्म का बुरा हाल, क्या ‘देवा’ बन पाएगी हिट?
Deva Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘देवा’ पहले मंडे को बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी है. ये एक्शन थ्रिलर रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.
Deva Box Office Collection Day 4: इन दिनों शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवा’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है. देवा फिल्म मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस की रीमेक है. जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे. मंडे को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. चलिए आइए नजर डालते हैं चौथे दिन के कलेक्शन पर
‘देवा’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित ‘देवा’ साल 2013 की मलयालम हिट ‘मुंबई पुलिस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. दरअसल इस एक्शन थ्रिलर के पोस्टर्स, भसड़ मचा गाने और फिर ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी थी. जिसके चलते ‘देवा’ की एडवांस बुकिंग भी ठीक ठाक हुई थी.
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट देखने को मिल रही है. भारत ने करीब 21.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर वेबसाइट ने बताया कि भारत में लगभग 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है. इसका कुल कलेक्शन 21.36 करोड़ रुपये हुआ है. फिल्म ने पहले दिन 5.78 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.61 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.15 करोड़ रुपये कमाए थे.
‘देवा’ सिनेमाघरों में 31 जनवरी को रिलीज हुई थी. ये फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. वहीं फैंस को उम्मीद थी कि शाहिद की ये फिल्म उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ को अच्छी खासी टक्कर देगी. लेकिन देवा के रिलीज के बाद फैंस का दिल टूट गया. फिल्म देवा को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है





