त्योहारों पर अशांति बर्दाश्त नहीं, यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में हाल ही में कई जिलों में हुई अशांति और उपद्रव की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात बैठक कर स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि उपद्रव फैलाने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और जुलूसों व भीड़ में शामिल एक भी उपद्रवी बचने न पाए। इसके लिए वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का सहारा लेने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि “ऐसी कार्रवाई की जाए कि उपद्रवी भविष्य में अराजकता फैलाने की सोच भी न सकें।

त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। सीएम ने इसे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया और कहा कि इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक… रातभर बच्चों की सुरक्षा में तैनात हैं महिलाएं

महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर
सीएम योगी ने बैठक में महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी व्यवस्था पर जोर दिया।

  • गरबा-डांडिया जैसे आयोजनों में संदिग्ध तत्वों की घुसपैठ रोकने के निर्देश।
  • छेड़खानी, चेन स्नैचिंग और एसिड अटैक जैसी घटनाओं की जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आदेश।
  • थानों और चौकियों की जिम्मेदारी के साथ-साथ Police Response Vehicle (PRV) की भूमिका की समीक्षा भी करने को कहा।

यह भी पढ़ें…

I Love मोहम्मद विवाद के बीच लखनऊ में लगे ‘I Love Yogi Ji’ के पोस्टर

जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ जारी रहेगी। हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह निर्णायक कार्रवाई का सही समय है और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी, और उपद्रवी तथा अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

बरेली हिंसा मामले में एक्शन, कई गिरफ्तार; मौलाना तौकीर रजा हाउस अरेस्ट

Back to top button