DV-PST एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से 32,679 पदों के लिए वेरिफिकेशन शुरू…

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त 2026 से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र, तारीख और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा।

भर्ती बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को DV-PST के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: UP Police Recruitment Board

यह भी पढ़ें…

UP में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल? 12 अधिवक्ताओं पर FIR, जांच शुरू

मूल दस्तावेज और स्व-प्रमाणित कॉपी जरूरी
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी जरूरी मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा। इसके साथ ही दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां भी अनिवार्य रूप से ले जानी होंगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

 यह भी पढ़ें…

यूपी में खुली गोमूत्र डेयरी,गोमूत्र संग्रह पर मिलेगा कमीशन

आगे की जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगे की सूचनाएं, किसी भी तरह के संशोधन या महत्वपूर्ण अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर लागू स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा। किसी तकनीकी समस्या या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

यह ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य विवरणों को अच्छी तरह जांच लें। किसी विसंगति की स्थिति में समय रहते बोर्ड से संपर्क करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें…

भारत की आज़ादी का केंद्र बिंदु यूपी था:मुख्यमंत्री

Back to top button