
Aamir Khan की जिंदगी में नई लेडी लव, मिस्ट्री गर्ल के इश्क में कैद एक्टर?
Aamir Khan: एक्टर आमिर खान की पर्सनल लाइफ कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर की लाइफ में कोई खास आ गया है यानी कि उनकी नई लेडी लव।
Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के दो बार तलाक हो चुके हैं। उनका नाम कई बार उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ भी जुड़ चुका है। अक्सर ऐसी अफवाहें उड़ती हैं कि आमिर खान और फातिमा डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उसके बाद फैंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि 59 साल के आमिर खान की जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी है।
क्या है आमिर की लेडी लव का नाम
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर की लेडी लव का नाम गौरी है। वह बेंगलुरु से हैं और उनका बॉलीवुड से भी कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि आमिर ने अभी अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने का सोचा है और वह इस पर कुछ स्टेटमेंट्स नहीं दे रहे हैं कि यह सब सच है या नहीं। वेबसाइट ने आमिर के स्पोकपर्सन से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां से रिस्पॉन्स नहीं आया है।
आमिर खान की लव लाइफ के बारे में एक दिलचस्प अपडेट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि उनकी पार्टनर का नाम गौरी है और वह बेंगलुरु में रहती हैं। साथ ही उनका बॉलीवुड से कोई संबंध नहीं है





