Cannes 2026 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को घेरा, बोलीं- फिल्में अब भी ‘मेल सेंट्रिक’

Alia Bhatt से अनुपमा चोपड़ा ने कांस में भारतीय सिनेमा में मेल सेंट्रिक फिल्मों पर सवाल किया। जिसपर अभिनेत्री ने कहा- जेंडर से ज्यादा कंटेंट जरूरी है। साथ ही हॉलीवुड फिल्मों से की तुलना।

Alia Bhatt; अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पुराने तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर आज भी भारतीय फिल्में ज्यादातर पुरुषों की पसंद को ध्यान में रखकर क्यों बनाई जाती हैं? आलिया का कहना है कि अब समय आ गया है, जब बॉक्स ऑफिस को महिला दर्शकों की ताकत को पहचानना चाहिए। इस मुद्दे पर बात करते हुए आलिया भट्ट ने हॉलीवुड फिल्म ‘बार्बी’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का उदाहरण भी दिया।

क्या था सवाल

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया से अनुपमा चोपड़ा ने पूछा कि आखिर आज भी भारतीय फिल्में ज्यादातर पुरुषों की पसंद को ध्यान में रखकर क्यों बनाई जाती हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) 

 

तो इस पर आलिया ने जवाब में कहा- “भारत में जब हम बॉक्स ऑफिस और आंकड़ों की बात करते हैं तो अक्सर एक बात सामने आती है कि सिनेमा जाने वाले 75 प्रतिशत दर्शक पुरुष हैं, इसलिए हमें बड़े पैमाने पर उन्हीं की पसंद का ख्याल रखने की जरूरत है। ये चर्चा काफी होती है। मैं सोचती हूं कि अगर हम सिर्फ पुरुषों की पसंद का ध्यान रख रहे हैं तो महिलाओं का क्या?”

“चाहे हीरो हो या हीरोइन, फर्क नहीं पड़ना चाहिए”

आलिया बोलीं, “मैं ये नहीं कह रही कि पुरुषों को अलग कर दिया जाए, लेकिन हमें किसी को भी अलग करने की क्या जरूरत? हमें सिर्फ एक ही जेंडर के हिसाब से फिल्में क्यों बनानी पड़ती हैं? हम ऐसी फिल्में क्यों नहीं बना सकते, जो जेंडर से परे हों, जहां कहानी सबसे ज्यादा मायने रखे? फिर चाहे फिल्म में पुरुष हो या महिला, उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी फिल्में और ज्यादा देखने को मिलेंगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) 

आलिया का वर्कफ्रन्ट 

काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी, जो 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी। उनके पास स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ भी कतार में है।

ये भी पढ़े- विद्या-राशि संग धमाल मचाएंगे Akshay Kumar, फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस

Back to top button