
‘Raaka’ में अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, दीपिका-रश्मिका समेत नजर आएंगी 7 हसीनाएं
Allu Arjun Raaka Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर भारी बज बना हुआ है। इस मेगा-बजट प्रोजेक्ट को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन इस फिल्म में पहली बार एक या दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग अवतारों (Triple Role) में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट भी काफी भव्य होने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर समेत करीब 7 बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन का अनोखा अवतार
फिल्म में अल्लू अर्जुन के तीन अलग-अलग किरदारों को तीन अलग-अलग टाइमलाइन में दिखाया जाएगा। पहला किरदार एक दिव्य और शक्तिशाली योद्धा (Divine Warrior) का। दूसरा किरदार डार्क और नेगेटिव शेड्स (Grey Shades) से भरपूर होगा लेकिन तीसरे रूप को लेकर मेकर्स ने फिलहाल सस्पेंस बना रखा है।
फिल्म की कहानी समय के तीन अलग चक्रों में फैलेगी, जिसमें दर्शकों को अनोखे जीव, खतरनाक जंगली जानवर और काल्पनिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
दीपिका की रक्षक बनेंगी रश्मिका
फिल्म में फीमेल लीड्स के किरदारों की रूपरेखा भी सामने आ चुकी है।
-
दीपिका पादुकोण: पौराणिक वैदिक काल की एक गर्भवती महिला की भूमिका में दिखेंगी।
-
रश्मिका मंदाना: दीपिका के किरदार की रक्षक (Protector) की भूमिका निभाएंगी, जो उनकी जान बचाने की जंग में मुख्य केंद्र होंगी।
-
जाह्नवी कपूर: एक आदिवासी (Tribal) लड़की के अनोखे लुक में नजर आएंगी।
-
ऐश्वर्या लक्ष्मी: सस्पेंस और ग्रे शेड्स वाले किरदार में दिखाई देंगी।
इन मुख्य अभिनेत्रियों के अलावा मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, फेमिना जॉर्ज और नायला ग्रेवाल भी इस बड़े प्रोजेक्ट की स्टारकास्ट का हिस्सा बताई जा रही हैं।
ये भी पढ़े-‘हनुमान अंश’ पर बरसी बजरंगबली की कृपा! बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म
हैदराबाद में शुरू होगा शेड्यूल
फिल्म के मेकर्स सितंबर महीने से हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बहुत बड़े और नए शेड्यूल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए सेट का निर्माण किया जा रहा है, जहां फिल्म के सबसे अहम ‘इंटरवल ब्लॉक’ के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे। इस शेड्यूल में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी।
ये भी पढ़े-Toxic: रक्षाबंधन की छुट्टी भी नहीं आई काम, लगातार घट रहा ‘टॉक्सिक’ का खुमार





