
Bad Newz Review: नए कॉन्सेप्ट के साथ रिलीज हुई विक्की-तृप्ति की फिल्म ‘बैड न्यूज’
Bad Newz Movie Review: लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘बैड न्यूज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य कलाकारों कें तौर पर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया गया है।
Bad Newz Review: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क (Ammy Virk) स्टारर कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके ट्रेलर (Bad Newz Trailer) और गानों को (Bad Newz songs) फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म के स्टार्स ने इसका जमकर प्रमोशन भी किया है। ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन सामने आने लगा है। कोई इसे ‘पैसा वसूल’ बता रहे है को किसी ने इसे ‘फुल एंटरटेनमेंट वाली मूवी’ कहा है। रिपोर्ट में जानिए फिल्म का रिव्यू।
कहानी में नहीं दम, लेकिन कॉन्सेप्ट है नया
फिल्म ‘बैड न्यूज’ की कहानी की बात की जाए इसमें कुछ खास दम नहीं है लेकिन, इसका नया कॉन्सेप्ट आपके अंदर इंटरेस्ट पैदा करता है। मेडिकल साइंस का वो शब्द क्या है। इसके पहले आपने ‘गुड न्यूज’ में देखा था कि स्पर्म चेंज हो जाने की वजह से करीना कपूर, दिलजीत के बच्चे के लिए प्रेग्नेंट होती हैं और कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार के बच्चे के लिए। लेकिन, ‘बैड न्यूज’ का कॉन्सेप्ट एकदम ही अलग है। इसमें मेडिकल साइंस के एक शब्द ‘Case of Heteropteran Super Fecundation’ से मेकर्स रूबरू कराते हैं। ये मेडिकल साइंस वालों के लिए नया नहीं होगा लेकिन आम लोगों के लिए नया है। इसके अलावा मूवी से आप इमोशनली भी कनेक्ट होते हैं। इसमें कॉमेडी के साथ जबरदस्त इमोशन देखने के लिए मिलता है। इसकी कहानी दिल्ली की है। साथ में इसमें पंजाबी तड़का है।
निर्देशन
वहीं, अगर ‘बैड न्यूज’ के डायरेक्शन पर नजर डाली जाए तो इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने ही किया है। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का निर्देशन किया था। उन्होंने इस मूवी के साथ ही नए कॉन्सेप्ट से रूबरू करवाया है।
कलाकारों की एक्टिंग
विक्की कौशल ने अखिल चड्ढा, तृप्ति डिमरी ने सलोनी बग्गा, एमी विर्क ने गुरबीर का रोल प्ले किया है। तीनों ने अपनी एक्टिंग के साथ न्याय किया है। इनकी एक्टिंग ने फिल्म में जान डालने का काम किया है। विक्की दिल्ली के पंजाबी लड़के के किरदार में खूब जमते हैं और उनकी एक्टिंग जबरदस्त है। तृप्ति डिमरी की बोल्ड छवि वाली एक्ट्रेस हो गई है, जिसका इस्तेमाल फिल्म के कुछ सीन्स में किया गया था लेकिन, सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद उन सीन्स को फिल्म से काट दिया गया है। एमी विर्क ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
गाने और म्यूजिक
फिल्म के गाने और म्यूजिक की बात की जाए तो ये कमाल के हैं। इसकी कहानी की शुरुआत पंजाबी पार्टी सॉन्ग से ही होती है। इसके बाद मूवी में कुछ 90 के दशक के गानों का भी तड़का लगेगा। इसके गानों और म्यूजिक को पंजाबी बीट पर तैयार किया गया है।
अब अंत में बात की जाए कि फिल्म ‘बैड न्यूज’ को देखा जाए या नहीं। देखिए अगर आप स्टोरी की तलाश में जाएंगे तो फिर आपको ये खास पसंद नहीं आएगी। लेकिन, 2 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपकी आंखों में आंसू ला देगा। सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए पैसा वसूल है।





