Bigg Boss 20: अमन गांधी और नकुल ढुल में तीखी झड़प, अरिश्फा-कनिका में भी तकरार

Bigg Boss 20 Episode: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के 37वें एपिसोड में घर के भीतर घमासान और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी समीकरण और रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं।

ताजा एपिसोड में पर्सनल बॉउंड्री, किचन का राशन और कप्तानी के फैसलों को लेकर घरवाले आपस में उलझते दिखाई दिए, जिसने दर्शकों का पूरा ध्यान खींच लिया।

अमन गांधी और नकुल ढुल के बीच टकराव

एपिसोड की शुरुआत में अमन गांधी (Aman Gandhi) और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल (Nakul Dhull) के बीच एक पुरानी बातचीत को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अमन ने नकुल द्वारा कही गई एक बात पर आपत्ति जताई, जिससे घर में असहज माहौल बन गया। अमन का कहना था कि कुछ शब्दों और मज़ाक की एक सीमा होती है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे पर घर के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी राय रखते नजर आए, जिससे व्यक्तिगत सीमाओं और आपसी सम्मान का मुद्दा मुख्य केंद्र बन गया।

अरिश्फा-कनिका में तकरार

घर के अंदर खाने-पीने की चीज़ों और राशन वितरण को लेकर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा एपिसोड में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच ‘घी’ के इस्तेमाल को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। अरिश्फा ने जब किचन में घी के इस्तेमाल पर सवाल उठाया, तो बात इतनी बढ़ गई कि दोनों अभिनेत्रियां आमने-सामने आ गईं। इस बीच राशन और खाने के बंटवारे को लेकर माही विज (Mahhi Vij) भी अपनी असंतुष्टि जाहिर करती नजर आईं, जिससे घर का किचन एक बार फिर अखाड़ा बन गया।

 

माही विज हुईं नॉमिनेट

एपिसोड के अंत में बिग बॉस ने घरवलों के लिए एक नया और दिलचस्प नॉमिनेशन ट्विस्ट पेश किया। इसके तहत घरवालों को बेघर होने के लिए किसी भी सदस्य को चुनने की खुली छूट दी गई। वहीं, घर के मौजूदा कैप्टन आसिफ खान (Aasif Khan) को विशेष अधिकार (Special Power) दिया गया था कि वे अपनी कप्तानी के तहत किसी एक सदस्य को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- संत देवराहा बाबा की जीवन पर बनेगी फिल्म, कई रहस्यों का होगा पर्दाफाश

जब फैसला लेने की बारी आई, तो कप्तान आसिफ खान ने माही विज का नाम बतौर नॉमिनी चुना। इस फैसले के बाद माही विज सीधे तौर पर इस हफ्ते के एविक्शन प्रोसेस के खतरे में आ गई हैं, जिससे घर की राजनीति और समीकरण आने वाले दिनों में और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Back to top button