
गोविंदा से इनसिक्योर पत्नी सुनीता, कहा- मर्द गिरगिट होते…
Govinda: बॉलीवुड के हीरो न. 1 गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते पर कुछ ऐसा कह दिया कि सुनकर हर कोई चौंक गया है। अतीत में कई एक्ट्रेसेज के साथ उनका नाम जुड़ा था अब इस मामले पर सुनीता ने खुलकर बात की है।
दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) बेशक इस वक्त फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) को लेकर वह चर्चा में बने रहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से झिझकती नहीं हैं। अब सुनीता का कहना है कि वह अब गोविंदा को लेकर और इनसिक्योर हो गई हैं क्योंकि अब एक्टर के पास काम नहीं है तो अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। सुनीता ने यह भी कहा कि वह अब अपने लिए नया करियर बनाना चाहती हैं।
शादी के बाद नहीं सोचा करियर का
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा, ‘मुझे 1986 में फिल्म तन बदन में रोल मिला था जिसमें गोविंदा को भी मिला था। वो मेरे जीजा जी की फिल्म थी, लेकिन मैं काम नहीं करना चाहती थी तब खुश्बू को मिला। मैं अपनी मां को देखती थी परिवार का ध्यान रखते हुए, घर का ध्यान रखते हुए। यही वजह है कि मेरा फोकस था सिर्फ शादी करूं और हाउसवाइफ बन जाऊं। मैंने करियर के बारे में कभी नहीं सोचा। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कोई भी 50 से भी काम शुरू कर देता है।’
इनसिक्योर हैं गोविंदा की पत्नी
अपने पति के अफेयर्स और लिंकअप के बारे में बात करते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं कि उन्हें गोविंदा के बार-बार लिंकअप की खबरों की वजह से काफी स्ट्रॉन्ग रहना पड़ता था. वो बताती हैं, ‘दिल पर पत्थर रखना पड़ता है क्योंकि कभी यहां लिंकअप, कभी वहां. लेकिन वो लगातार काम करता रहता है, तो उसके पास अफेयर का टाइम ही नहीं था. अब जब वो काम नहीं कर रहा है, तो मुझे इन्सिक्योरिटी है कि कहीं अफेयर न कर ले. 60 के बाद लोग सठीया जाते हैं.’





