
कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हनुमान अंश’ के निर्देशक को सताई चिंता
Hanuman Ansh: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की बंपर सफलता का आनंद ले रहे लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज होने के दो महीने बाद भी दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
इसी बीच, बाबा नीम करोली महाराज के प्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम (Kainchi Dham) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसे देखकर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़
लोंग वीकेंड के चलते उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम में इन दिनों देश-कोने से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। आश्रम के बाहर लंबी कतारों और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कैंची धाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से संयम और सावधानी बरतने की अपील की है।
वीडियो में विशाल चतुर्वेदी ने चर्चा करते हुए कहा कि कई लोग ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे वहां की वर्तमान स्थिति और ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं।
ये भी पढ़े-CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा
सुरक्षा पर दिया जोर
निर्देशक ने चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ के कारण वहां पहुंचे छोटे बच्चों और महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और वे घुटन महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि यदि कैंची धाम में बहुत अधिक भीड़ या जाम है, तो वे बाबा नीम करोली से जुड़े अन्य पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकते हैं, क्योंकि महाराज जी हर जगह और हर भक्त के दिल में वास करते हैं। सोशल मीडिया पर निर्देशक के इस संवेदनशीलता भरे संदेश की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली




