Hrithik Roshan फैन्स को लगेगा झटका, Krrish 4 के लिए आई बुरी खबर!

Hrithik Roshan Film Krrish 4: राकेश रोशन ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि ‘कृष 4’ की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है. हाल ही में उन्होंने बताया कि बजट की वजह से फिल्म को शुरू करने में देरी हो रही है।

Hrithik Roshan Film Krrish 4: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म कृष (Krrish) भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। सीन सफल फ्रेंचाइजी के बाद फैंस लंबे समय से इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म स्केल और बजट को लेकर चिंता जाहिर की है। गाना को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि फिल्म का स्केल काफी बड़ा है इसलिए उन्हें फाइनेंस इकट्ठा करने में काफी मुश्किल हो रही है।

बजट के कारण अटक रही है ‘कृष 4’

‘गलाटा प्लस’ से बातचीत में राकेश रोशन ने कहा, ‘मुझे पता है कि लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक किसी तरह, फिल्‍म के बजट को सही तरीके से तय नहीं कर पाए हैं। यह फिल्‍म लार्ज स्‍केल पर बननी है। अब अगर मैं बजट को कम करने के लिए इसके स्‍केल को कम करता हूं, तो यह एक साधारण फिल्म की तरह लगती है।’

बच्चे तुरंत ढूंढ़ लेंगे गलतियां- राकेश रोशन

राकेश रोशन इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज ‘द रोशन्स’ के प्रचार में व्यस्त हैं। राकेश रोशन ने बातचीत में कहा,’काफी साल से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेरा बजट नहीं हो पा रहा है। पिक्चर का स्केल बड़ा है। स्केल छोटा करता हूं तो एक आम पिक्चर लगती है। दुनिया छोटी हो गई है। आज कल के जो बच्चे हैं, वो सुपरहीरो की तस्वीरें इतनी देख चुके हैं कि उन्हें थोड़ा सा भी कुछ गलती नजर आएगा तो आलोचना करेंगे।”

मालूम हो कि इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘कोई मिल गया’ 2003 में आई थी, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा थे. साल 2006 में रिलीज हुई ‘कृष’ में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. साल 2013 में तीसरी फिल्म ‘कृष 3’ रिलीज हुई, जिसमें कंगना रनौत भी अहम किरदार में दिखी थीं.

Back to top button