
Jubin Nautiyal ने गुपचुप रचाई शादी, अपनी ‘स्कूल फ्रेंड’ को बनाया दुल्हनिया!
Jubin Nautiyal Wedding News: बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार सिंगर ने बेहद ही प्राइवेट और ट्रेडिशन सेरेमनी में अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है.
Jubin Nautiyal Wedding News: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक जुबिन नौटियाल ने अपने लाखों फैंस को एक अच्छा सरप्राइज दिया है. ‘रतन लम्बियां’ जैसे सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले जुबिन को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक बहुत ही प्राइवेट और ट्रेडिशनल सेरेमनी में अपने बचपन के प्यार से शादी की. जुबिन ने ग्रैंड शादी के बजाय एक सिंपल शादी चुनी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए.
बचपन का प्यार बना जीवनसाथी
जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड में हुआ था. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही अपनी दोस्त से दोस्ती की. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने लंबे समय तक यह रिश्ता छिपाकर रखा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्होंने शादी अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही शादी कर ली है. यह शादी बहुत साधारण और घरेलू थी।
ये भी पढ़े- Kangana Ranaut: ‘आज मेरे बच्चे होते…’, चिराग पासवान पर क्या बोल गईं कंगना रनौत?
उत्तराखंड में हुई रस्में
शादी उत्तराखंड के जुबिन के घरेलू शहर में गुपचुप तरीके से हुई. पहाड़ी माहौल में सरल रस्में पूरी की गईं. परिवार वाले बहुत खुश थे. जुबिन हमेशा अपने परिवार और जड़ों से बहुत जुड़े रहे हैं. दुल्हनिया भी स्कूल फ्रेंड होने के कारण जुबिन को अच्छी तरह जानती हैं.
ये भी पढ़े- Ek Din Trailer: प्यार, सुकून और दर्दनाक मोड़, साई के प्यार में तड़पते दिखे जुनैद…
फैंस की प्रतिक्रिया
जुबिन के फैंस इस खबर से हैरान और खुश दोनों हैं. सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि जुबिन ने सच्चा प्यार चुना. कुछ फैंस कह रहे हैं कि गायक की आवाज में अब और भी मिठास आएगी. जुबिन के गाने पहले से ही दिल छू लेते हैं. अब उनकी जिंदगी में खुशी का नया अध्याय शुरू हुआ है.
ये भी पढ़े- Shah Rukh Khan बॉडीगार्ड को देते हैं करोड़ों की सैलरी? यासीन खान का खुलासा





