
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका ₹7,000 करोड़ का हर्जाना, जानिए पूरा मामला?
Urvashi Rautela AI Controversy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल और सेलिब्रिटी प्राइवेसी को लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तकरार लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की टीम ने अमेरिका (लॉस एंजिल्स) स्थित एक एआई कंपनी के खिलाफ कड़ा कानूनी रुख अपनाया है।
उर्वशी की टीम ने कंपनी पर बिना अनुमति नाम, फोटो और वीडियो कंटेंट का कमर्शियल इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए करीब 7,000 करोड़ रुपये ($840 मिलियन) के हर्जाने का दावा किया है।
बिना इजाजत identity इस्तेमाल कमाने का आरोप
उर्वशी रौतेला की आधिकारिक टीम ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों के जरिए इस मामले की पुष्टि की। टीम का आरोप है कि लॉस एंजिल्स की इस एआई फर्म ने उर्वशी की तस्वीरों, वीडियो और डिजिटल पहचान का अनधिकृत इस्तेमाल करके अपने बिजनेस की वैल्यू अरबों डॉलर तक पहुंचा ली है।

टीम ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा, “अपनी AI कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड खड़ा कीजिए, लेकिन जब तक लिखित इजाजत न हो, तब तक अपने बिजनेस में उर्वशी रौतेला के नाम और पहचान का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।”
पर्सनालिटी राइट्स पर गरमाया मुद्दा
हाल के दिनों में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हस्तियों के ‘पर्सनालिटी राइट्स’ (Personality Rights) और डीपफेक कंटेंट का मुद्दा छाया हुआ है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अनिल कपूर और रजनीकांत जैसे दिग्गज कलाकार भी बिना अनुमति अपनी आवाज, फोटो या वीडियो के एआई और व्यावसायिक उपयोग पर कोर्ट से स्टे ऑर्डर (सुरक्षा आदेश) ले चुके हैं।
ये भी पढ़े-ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, सिर पर ताज सजाकर किया रैंप वॉक
फिलहाल उर्वशी की लीगल टीम अमेरिकी अदालत में हर्जाने के अंतिम आकलन और औपचारिक नोटिस की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। यह मामला आने वाले दिनों में एआई कंपनियों और सेलिब्रिटी कॉपीराइट कानूनों के बीच एक नजीर बन सकता है।





