
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छा गए इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ देख झूम उठे फैंस
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 19 साल बाद रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला है. खासकर इसके इमोशनल असर और म्यूजिक को खूब सराहा जा रहा है.
Awarapan 2 Review: साल 2007 में आई क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ के आइकॉनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ को फैंस आज भी नहीं भूले हैं। पूरे 19 साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी के सीक्वल ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं।
फिल्म के रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) देखने पहुंचे दर्शकों और आलोचकों की तरफ से फिल्म को बेहद शानदार और इमोशनल रिस्पॉन्स मिल रहा है।
थिएटर्स में बजीं तालियां
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं में दर्शक इमरान हाशमी के इंटेंस लुक, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, शुरुआती 20 मिनट इतने एंगेजिंग हैं कि आप तुरंत शिवम पंडित के दर्द और इमोशन से कनेक्ट हो जाते हैं।” एक अन्य दर्शक ने पोस्ट किया कि ओरिजिनल गानों के इस्तेमाल और नए संगीत ने फिल्म को थिएटर्स में देखने का मजा दोगुना कर दिया है, यह पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म है।
एक्शन, म्यूजिक और ‘शिवम’ का वही पुराना चार्म
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी का वही पुराना ब्रोकेन और इंटेंस लुक फैंस का दिल जीत रहा है। फिल्म की कहानी शिवम पंडित के आगे के सफर, अपराध की दुनिया में वापसी और एक बच्ची को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को भावुक कर रही है।
मिथुन के संगीत और पुरानी ‘आवारापन’ के नॉस्टेल्जिक गानों का प्लेसमेंट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है।
ये भी पढ़े- Prahaar: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘बंटवारा 1947’ से सीधी टक्कर
14 अगस्त को सिनेमाघरों में क्लैश की बात करें तो ‘आवारापन 2’ का सीधा मुकाबला सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947‘ से हो रहा है।
शुरुआती ट्रेंड्स और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे वीकेंड का फायदा उठाने में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आगे नजर आ रही है। क्रिटिक्स और पब्लिक दोनों के पॉजिटिव रिव्यूज के बाद फिल्म के पहले दिन बंपर ओपनिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Ramayana के VFX ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor की दो टूक, कहा- ‘जिन्हें CGI पता नहीं …





