Pankaj Tripathi की बेटी का एक्टिंग डेब्यू, लाडली को देख भावुक हुए एक्टर

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी पिता की तरह स्टार बनना चाहती हैं. एक्टर की बेटी आशी ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. 

Pankaj Tripathi: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में उनकी बेटी ने कदम रख लिया है। पंकज त्रिपाठी के नक्शेकदम पर चलते हुए उनकी लाडली आशी त्रिपाठी (Aashi Tripathi) भी अभिनय जगत में करियर बनाने की राह में हैं। उनकी बेटी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़े:-IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का, ये सितारे बिखेरेंगे जलवा

म्यूजिक विडिओ से किया एक्टिंग डेब्यू

‘रंग डारो’ में आशी त्रिपाठी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। खासकर आशी की सादगी ने लोगों को कायल बनाया है। इस गाने में उनके ऑपोजिट प्रभाकर स्वामी हैं। गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। वहीं, अभिनव आर कौशिक ने म्यूजिक दिया है। वीडियो में आशी की खूबसूरती देख लोग हैरान हैं, और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बेटी के डेब्यू के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, “आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण है। वह हमेशा से ही परफॉर्मिंग आर्ट्स को लेकर जुनूनी रही है और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में शानदार काम करते देखना खास रहा।”

ये भी पढ़े:-आमिर खान की बेटी Ira Khan रोने लगी…? वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में हैं। पंकज त्रिपाठी के पास निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ है, जो 4 जुलाई को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े:-Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड ने यूजर को लताड़ा, इंस्टाग्राम के घटिया कमेंट पर दिया जबाब?

Back to top button