
‘Ramayana’ के मेकर्स का राम नवमी पर ऐलान, इस दिन ‘श्रीराम’ की मिलेगी पहली झलक
Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ की दूसरी झलक अप्रैल में आने वाली है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दूसरी झलक की रिलीज डेट अनाउंस की है।
Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक बहुत बड़ी घोषणा हुई है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी पर फैंस को तोहफा देते हुए यह साफ कर दिया है कि हनुमान जयंती के दिन रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली आधिकारिक झलक दुनिया के सामने आएगी. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इस पौराणिक गाथा में रणबीर का दिव्य लुक दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘शुभ राम नवमी! ये एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है। यही कारण है कि हमने अपना हर कदम जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया है ताकि हम अपनी रामायण को पूरी सच्चाई और भव्यता के साथ जीवंत कर सकें।’
View this post on Instagram
कब आएगी दूसरी झलक?
नमित ने आगे लिखा, ‘हम हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर यानी 2 अप्रैल के दिन इसकी अगली झलक दिखाएंगे। इसे हमने ‘RAMA’ नाम दिया है। हम ‘RAMA’ को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं। हम दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ इस पल का जश्न मनाने के लिए एक भव्य लॉन्च के माध्यम से अपने इन सभी वर्षों के प्रयासों को प्रदर्शित करना शुरू कर रहे हैं। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद। नमित मल्होत्रा’




