Tere Naam की री-रिलीज पर क्रेजी हुए फैंस, सिनेमाघरों में वापस लौटे ‘राधे भैया’

Tere Naam Re-release: सलमान खान और भूमिका चावला की कल्ट फिल्म ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को दोबारा देखने के लिए फैंस थिएटर में उमड़ पड़े।

Tere Naam Re-release: सलमान खान की फिल्में और उनके रोल्स लोगों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं. साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम भी उन्हीं फिल्मों में से एक हैं. जिन्होंने लोगों को काफी लुभाया और रुलाया. आज 27 फरवरी को सलमान खान की ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये एक ऐसी फिल्म थी जो रिलीज होने के बाद पहले तो सेमी हिट रही लेकिन वक्त के साथ ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल हो गई है. क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए भाईजान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, दो ‘ए’ नाम सुपरस्टार्स ने फिल्म को रिजेक्ट किया था.

फैंस ने मूवी देखने के बाद किया ट्वीट

एक फैन ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “पुराने ‘राधे भैया‘ का क्रेज वापस आ गया है। सलमान खान सिर्फ एक स्टार नहीं हैं; वे एक युग हैं।” हूटिंग की आवाज सुनकर ये तो कहा जा सकता है कि सलमान के फैंस को असली सेलिब्रेशन का मतलब अच्छे से पता है। एक अन्य फैन ने लिखा थिएटर में वापसी… दिल टूटने के दर्द में वापसी… कुछ कहानियां कभी दर्द देना बंद नहीं करतीं! #तेरेनाम #सलमानखान

मेंटल स्टेटस की वजह से की फिल्म के लिए ‘हां’?

गीतकार के मुताबिक, सलमान का मेंटल स्टेटस ऐसा था कि वे खुद को फिल्म की कहानी और उस दर्द से पूरी तरह जोड़ पा रहे थे. यही कारण रहा कि राधे का किरदार निभाने में अभिनेता को परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ फिल्म के काम को पूरा किया था.

फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन?

सलमान ने मूवी में राधे का किरदार निभाया था और इसे उनके करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मंस में गिना जाता है। साल 2003 में अपनी रिलीज के समय तेरे नाम ने भारत में 15.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 24.55 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म 10 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी।

ये भी पढ़े- Rashmika-Vijay ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में किया इनवाइट, तस्वीरें हुईं वायरल…

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मूवी अपनी री-रिलीज पर कितना कलेक्शन करती है। सलमान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपूर्वा लखिया ने इसका डायरेक्शन किया है। मूवी 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- Deepika Padukone के हाथ से निकला ये ‘इंटरनेशनल प्रोजेक्ट’, वजह जानकर लगेगा झटका

Back to top button