
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार का जलवा, बैक-टू-बैक हिट्स देकर बनाया रिकॉर्ड
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सितारे पिछले काफी समय से गर्दिश में थे, जो अब चमकने लगे हैं। ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) के साथ अक्षय कुमार साल 2026 के तीसरे सबसे सक्सेसफुल एक्टर बन चुके हैं।
Akshay Kumar Success in 2026: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के लिए साल 2026 एक जबरदस्त टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस फिल्म की सफलता के साथ ही अक्षय कुमार साल 2026 के तीसरे सबसे सफल अभिनेता (3rd Most Successful Actor) बन गए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा
निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे हॉरर-कॉमेडी के बादशाह हैं। ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के महज 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 73.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसमें फिल्म के पेड प्रिव्यूज (Paid Previews) की कमाई भी शामिल है।
इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
अक्षय कुमार की इस फिल्म ने सफलता के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साल 2026 की टॉप फिल्मों की सूची में ‘भूत बंगला’ अब तीसरे स्थान पर आ गई है। इसने ‘ओ’रोमियो’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अक्षय कुमार को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़े- Akshay Kumar ने बेटे आरव संग बॉन्डिंग पर की बात, बोले- बेचारा 4,500 कमाता है…
साल 2026 की टॉप 5 फिल्में (Box Office Collection):
-
धुरंधर 2: 1077 करोड़ रुपये
-
बॉर्डर 2: 341 करोड़ रुपये
-
भूत बंगला: 73 करोड़ रुपये (4 दिनों में)
-
ओरोमियो: 59 करोड़ रुपये
-
मर्दानी 3: 53 करोड़ रुपये
मंडे टेस्ट में आई गिरावट
फिल्म के लिए चौथा दिन (सोमवार) थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। रविवार को फिल्म ने 25.60 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि सोमवार को इसकी कमाई में करीब 68% की गिरावट आई और फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत है और यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
अक्षय कुमार का शानदार कमबैक
पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं जैसी उनसे उम्मीद थी। लेकिन ‘भूत बंगला’ ने उनके डूबते करियर को एक नई संजीवनी दी है। प्रियदर्शन के निर्देशन ने अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को एक बार फिर दर्शकों के बीच हिट बना दिया है।
ये भी पढ़े- ‘Love & War’ रिलीज डेट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?





