‘Love & War’ रिलीज डेट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

Love & War Release Date: संजय लीला भंसाली की आने वाली मास्टरपीस रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ ने अपनी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ दुनिया भर में तहलका मचा दिया है.

Love & War Release Date: निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। इस रोमांटिक ड्रामा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म में भंसाली का वही खास अंदाज और दमदार कहानी देखने को मिलेगी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पहले यह फिल्म 2026 की गर्मियों में रिलीज होनी थी, लेकिन रणबीर कपूर ने बताया था कि यह ‘रामायण पार्ट वन’ के बाद ही आएगी। देशभर के दर्शक इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में देख पाएंगे।

2027 में आएगी ‘लव एंड वॉर’

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल और आलिया भट्ट की तिकड़ी वाली इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से अपडेट आ रहा है। फिल्म की रिलीज कई बार बदली जा चुकी है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की नई तारीख का ऐलान किया है।

 

मेकर्स के मुताबिक अब यह फिल्म साल 2027 में जनवरी के महीने में दस्तक देगी। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। मतलब यह है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) साल 2027 के गणतंत्र दिवस (Republic Day) वीकेंड पर धमाका करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े- रामायण की कहानी में GST और डॉलर का किया जिक्र, प्रकाश राज पर हुई FIR

लव ट्रायंगल में डेप्थ और स्ट्रेंथ

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्टिंग है. ‘सांवरिया’ के बाद, रणबीर कपूर और भंसाली लगभग दो दशकों के बाद वापसी कर रहे हैं. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की सफलता के बाद, आलिया भट्ट एक बार फिर अपने मेंटर के साथ टीम बना रही हैं. प्रोजेक्ट में विक्की कौशल का शामिल होना सोने पे सुहागा है.

ये भी पढ़े- Avengers Doomsday: हीरो से विलेन बने Robert Downey Jr, ‘डॉक्टर डूम’ लुक देख फैंस क्रेजी

अपनी इंटेंस एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले, रणबीर इस हाई-स्टेक्स ड्रामा में एक कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं, भंसाली के साथ आलिया की केमिस्ट्री हमेशा मैजिक क्रिएट करती है, और इस बार उनका कैरेक्टर इमोशंस की नई लेयर्स को एक्सप्लोर करेगा, जबकि विक्की की प्रेजेंस इस लव ट्रायंगल में डेप्थ और स्ट्रेंथ ऐड करेगी.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Review: कॉमेडी-हॉरर का फुल डोज, असरानी ने जीता दिल

Back to top button