Sikandar ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से छापे नोट

Sikandar Movie : सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को पहले से सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माताओं ने खुद फिल्म का रनटाइम कम करने की योजना बनाई।

Sikandar Movie : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आने वाले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और बॉलीवुड के भाईजान की ईद पर आ रही इस फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। अब सवाल यह है कि ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में क्या कमाल करेगी। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म एडवांस बुकिंग से अभी तक कितना कमा चुकी है।

फिल्म का रनटाइम

यह भी बताया गया है कि जिस सीन में सलमान खान ‘अजीब दास्तां है ये’ गाना गा रहे हैं, उसे भी 11 सेकंड छोटा कर दिया गया है। ‘ये सिर्फ सैंपल था’ संवाद वाले एक सीन को भी 40 सेकंड छोटा कर दिया गया है। कुल मिलाकर निर्माताओं ने सिकंदर के 14 मिनट 28 सेकंड को काट दिया है। इसके बाद, एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का कुल रनटाइम कथित तौर पर दो घंटे 15 मिनट और 47 सेकंड है।

सिकंदर की एडवांस बुकिंग?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ के देशभर में 9128 शोज चलाए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म के 66860 टिकट बिक चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 6 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। मेकर्स ने फिल्म को 2D और IMAX में रिलीज करने का फैसला किया है, जिसमें अभी IMAX के सिर्फ 5 शोज चलाए जा रहे हैं।

यही वजह है कि फिल्म की असल कमाई 2D वर्जन के जरिए हो रही है। यह तो हुए एडवांस बुकिंग के आंकड़े, अब सवाल उठता है कि फिल्म को ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रह सकता है।

Shraddha Kapoor का X अकाउंट हैक? ‘Stree’ के पोस्ट से टेंशन में फैंस

Back to top button