ओपनिंग डे पर ‘Chhava’ ने मचाया गदर, वीकेंड पर बढ़ेगी कमाई

‘Chhava’ Movie: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

Vicky Kaushal Chhava Movie: विकी कौशल की फिल्म छावा की रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विकी, संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग के लिए फिल्म के 5 लाख टिकट बिके हैं। इस हिसाब से फिल्म की फाइनल एडवांस बुकिंग से ग्रॉस 13.79 करोड़ की कमाई हुई है जो काफी बड़ा अमाउंट है। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी अपडेट आया है।


इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया

फिल्म देखने आए दर्शकों ने विक्की कौशल की अदाकारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार को जीवंत कर दिया है. साथ ही, फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को बारीकी से दिखाया गया है, जिससे यह हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायक बन गई है. कुछ दर्शकों ने कहा कि छावा भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण गाथा को बयां करती है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देखना चाहिए. फिल्म में भव्य सेट, दमदार संवाद और शानदार एक्शन सीक्वेंस ने सभी को प्रभावित किया है.


इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

अब तक कितने कमाए

सोर्स के मुताबिक, छावा ने भारत में अब तक 6 करोड़ तक की कमाई कर ली है। नंबर्स दिन के हिसाब से और अच्छे हो सकते हैं। वहीं वैलेंटाइन्स डे का मौका भी है। वैसे ट्रेंड्स को देखा जाए तो छावा विकी कौशल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। इससे पहले उनकी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 8.20 करोड़ के साथ नंबर 1 पर है।


इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

फिल्म समीक्षकों के अनुसार, छावा एक ऐतिहासिक महाकाव्य है, जो बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड और छुट्टियों के दौरान यह फिल्म और भी बड़ा बिजनेस कर सकती है. वहीं मूवी के हर एक पात्र को बड़ी ही शानदार तरीके से प्रेजेंट किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित कर रही है.

Back to top button