‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग में रेखा के साथ दिखे धर्मेंद्र, दोनों को देखते रह गए लोग

Loveyapa Special Screening: जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड से तमाम सेलेब्स शामिल हुए।

Loveyapa Special Screening: मंगलवार को आमिर खान के बेटे जुनैद खान की ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. जहां कई सितारों का मेला सा देखने को मिला. बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचीं. उनके अलावा आमिर खान, धर्मेंद्र और शबाना आजमी से लेकर राजकुमार संतोषी समेत तमाम बड़े सितारे भी नजर आए. सबसे खास मौका वो था जब धर्मेंद्र और रेखा दोनों साथ में पोज देते दिखे. दोनों को साथ में देखकर फैंस भी जमकर रिएक्ट करने लगे. चलिए दिखाते हैं ‘लवयापा’की स्क्रीनिंग के वीडियो.

रेखा का दिखा खूबसूरत अंदाज

इसी बीच रेखा का खूबसूरत अंदाज ने महफिल में चार चांद लगा दिए। हर जगह अपनी एवरग्रीन खूबसूरती से तारीफें बटोरने वाली रेखा को मांग में लाल सिंदूर लगाए स्पॉट किया गया। इस दौरान आमिर और रेखा ने काफी चिट-चैट भी की।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ‘लवयापा’ से बॉलीवुड में पहली बार कदम रख रहे हैं। हालांकि इससे पहले वह अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ओटीटी पर महाराज के साथ कर चुके थे। इसी के साथ खुशी कपूर भी बतौर लीड पहली बार कमर्शियल फिल्म में नजर आएंगी। दोनों स्टार्स को सपोर्ट करने के लिए आमिर खान खूब प्रमोशन में जुटे हुए हैं। मंगलवार को ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया।

Back to top button