
साले की शादी में जमकर नाचे Nick Jonas, प्रियंका चोपड़ा संग वायरल Videos
Priyanka Chopra-Nick Jonas: सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के संगीत समारोह की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है निक जोनस का हिंदी गानो की।
Priyanka Chopra-Nick Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी का जश्न धूम-धाम से मनाया जा रहा है। परिवार नई बहू के स्वागत के लिए बिलकुल तैयार हैं. प्रियंका और उनकी बेटी हर फंक्शन का हिस्सा बन रही हैं, वहीं उनके पति निक जोनस सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन वे म्यूजिक सेरेमनी में निक जोनस धमाकेदार तरीके से शामिल हुए।
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ जल्द ही एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी करने वाले हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी और अपने ससुराल वालों पॉल केविन जोनस और डेनिस जोनस के साथ प्री वेडिंग फंक्शन्स में हिस्सा ले रही हैं। कल शाम मुंबई में एक भव्य संगीत समारोह हुआ जिसमें उनके पति सिंगर निक जोनस भी शामिल हुए।
इस शाम के स्पॉटलाइट प्रियंका और निक ही रहे. निक ने हिंदी गाना ‘मान मेरी जान’ जैसे ही गाया. प्रियंका खुद को रोक नहीं पाईं और पति के सुरों पर जबरदस्त ठुमके लगा डाले. समारोह में पहुंचे मेहमानों ने भी निक के गाने पर खूब तालियां बजाईं





