‘Rise And Fall 2’ में जमकर हुआ बवाल, शहजाद पूनावाला संग हुई मारपीट! फाड़े कपड़े

Rise And Fall Season 2: रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) के शुरू होते ही घर के अंदर का माहौल काफी गरमा गया है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की मेजबानी में चल रहे इस शो में पॉलिटिकल ड्रामा और पर्सनल फाइट्स की वजह से रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है।

हालिया एपिसोड में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और रियलिटी शो स्टार सिवेट तोमर के बीच तीखी बहस हो गई, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया।

शहजाद के तंज पर भड़के सिवेट तोमर

शो के दौरान शहजाद पूनावाला लगातार स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर पर निशाना साध रहे थे। शहजाद ने तंज कसते हुए कहा, “सिवेट की रीढ़ की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है। भाई, ये दोगलापन है। जाओ भाई जाओ, करो अलायंस… ये है गठबंधन, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है, वह स्वरा भास्कर के साथ बैठा है।“

शहजाद की इस बात पर सिवेट तोमर बुरी तरह भड़क गए। दोनों के बीच ज़बानी बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति को बिगड़ता देख एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

स्वरा और शहजाद में भी हुई बहस

इससे पहले शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी शहजाद से सवाल किया था कि बाहर सोशल मीडिया पर वे स्वरा के खिलाफ काफी बोलते थे, लेकिन सामने आने पर चुप क्यों हैं। इस पर शहजाद ने कहा कि उनका स्वर दबाने वाला कोई ‘माई का लाल’ पैदा नहीं हुआ है।

तभी स्वरा भास्कर ने पलटवार करते हुए कहा, “यह गेम है, चुनाव नहीं। आपका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला।” जवाब में शहजाद ने स्वरा के पति फहाद अहमद का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा, जिसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक और निजी बहस तेज हो गई।

शो में बना ‘रुलर्स बनाम वर्कर्स’ का माहौल

‘राइज एंड फॉल 2’ अपने नए फॉर्मेट ‘रुलर्स (Penthouse) बनाम वर्कर्स (Basement)’ के कारण काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ सेलेब्रिटीज और राजनेता आपस में भिड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हर टास्क के बाद समीकरण बदलते दिख रहे हैं। सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हुए इस विवाद के बाद शो के आगामी एपिसोड्स को लेकर दर्शकों में सस्पेंस और उत्सुकता और बढ़ गई है।

Back to top button