Box Office पर आया ‘रॉकिंग स्टार’ का तूफान, यश की ‘Toxic’ ने रचा इतिहास

Toxic Box Office Collection Day 1: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज किया है। ‘केजीएफ 2’ के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे यश का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में ₹100 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

वर्ल्डवाइड आंकड़ा ₹140 करोड़ पार

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने अपने पहले दिन भारत में ₹101.10 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया है। अगर भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा ₹120.75 करोड़ तक जा पहुंचा है।

वहीं, दुनिया भर (Worldwide Gross) में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ₹140.75 करोड़ दर्ज किया गया है, जिसमें विदेशी बाजारों से मिला ₹20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है।

हिंदी बेल्ट में हुई सबसे ज्यादा कमाई

विभिन्न भाषाओं में रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को सबसे बड़ा फायदा हिंदी बेल्ट से मिला है। दर्शकों के बीच यश का क्रेज इस कदर देखा गया कि फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ही पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली।

  • हिंदी (Hindi): ₹55.00 करोड़

  • कन्नड़ (Kannada): ₹23.30 करोड़

  • तेलुगु (Telugu): ₹16.00 करोड़

  • तमिल (Tamil): ₹5.50 करोड़

  • मलयालम (Malayalam): ₹1.30 करोड़

स्टार कास्ट और फिल्म की खासियत

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और साउथ स्टार नयनतारा (Nayanthara) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म के एक्शन सीन्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरियोग्राफ किया गया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े- विवाद बढ़ा तो बैकफुट पर आई कंपनी, कृति सेनन का रक्षाबंधन एड GIVA ने हटाया

Back to top button