
Bigg Boss 20: यंग DSA के कमेंट पर भड़कीं कनिका मान, सभी घरवालों को मिली सजा
Bigg Boss 20: पहले वीकेंड के वार से पहले बिग बॉस 20 के घर में हर तरफ घमासान देखने मिला। एक तरफ माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच बहस देखने मिली तो वहीं इस लेटेस्ट एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट कनिका मान और यंग के बीच की लड़ाई रही, इस लड़ाई में यंग की तरफ से कनिका के लिए कई भद्दे कमेंट्स देखने मिले।
शो की शुरूआत भले ही धीमी लगी हो लेकिन अब ये सीजन रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सभी घरवालों को बिग बॉस की तरफ से सजा भी मिली है।
कनिका पर टिप्पणी से भड़का विवाद
घर की ड्यूटी और कप्तानी को लेकर कनिका मान और कैप्टन यंग डीएसए के बीच बात बिगड़ गई। बहस के दौरान कनिका ने मजाक में खाना संभालने की बात कही, जिस पर कैप्टन यंग ने भद्दी टिप्पणी कर दी। इस कमेंट पर कनिका ने कड़ा ऐतराज जताया और कई अन्य सदस्यों ने भी कनिका का समर्थन करते हुए कैप्टन की क्लास लगाई।
View this post on Instagram
अमन और आसिफ में लड़ाई
बाद में अमन गांधी ने यंग को सलाह दी कि वह अपने लिए ऐसी मुसीबत न मोल लें, जिससे स्क्रीन पर उनकी छवि खराब हो सकती है। आसिफ खान ने इससे असहमति जताई और अपनी बात रखी, जिसके बाद क्लास और लोकल ट्रेन में सफर करने को लेकर एक बिल्कुल अलग बहस छिड़ गई।
आम्रपाली दुबे ने उदिति से मांगी माफी
माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस हुई, जब भोजपुरी एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि अब सभी घरवालों को उदिति सिंह का बनाया खाना खाना पड़ेगा। माही को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई। बाद में, जब आम्रपाली को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने जाकर उदिति से माफी मांगी। इसके पहले आम्रपाली और काजी में बहसबाजी हुई थी।
बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा
दिन में सोने पर पाबंदी का नियम खुद कैप्टन यंग डीएसए ने तोड़ दिया। नियम उल्लंघन से नाराज बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर सजा सुनाई और घर के राशन में 30% की भारी कटौती कर दी, जिसके बाद बाकी सदस्य कैप्टन पर भड़क गए।





