Kushinagar का फाजिलनगर अब होगा ‘पावा नगर’, योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्री तरुण सगराम पारसनाथ अतिशय तीर्थ धाम में आयोजित गुफा मंदिर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम जैन धर्म की ऐतिहासिक आस्था के अनुसार बदलकर ‘पावा नगर’ करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पावा वह पवित्र स्थल है, जहां भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण का विश्वास किया जाता है। इसलिए क्षेत्र की पहचान को उसके आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि जैन मुनि परंपरा तप, त्याग और नैतिक जीवन का संदेश देती है, जो समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कुशीनगर का फाजिलनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और यह व्यापार एवं आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत नौ संकल्पना परिकल्पना को जैन समाज अपने अनुशासित जीवन, स्वावलंबन, सेवा कार्य और समाज सुधार की प्रेरणा से साकार कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रसन्न सागर महाराज ने कहा कि भारत की परंपरा तप, त्याग और साधना की भूमि रही है और राजनीति में सनातन धर्म की सहभागिता यह दर्शाती है कि राष्ट्र आज आध्यात्मिक मूल्यों पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें…

Noida में योगी आदित्यनाथ ने मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

इस दौरान तरुण सागर तीर्थ एवं तरुण क्रांति मंच ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से गुरुकुल, गौशाला और आयुर्वेदिक स्कूल खोलने की मांग की। ट्रस्ट ने कहा कि इन संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, पशुपालन और आयुर्वेदिक उपचार का ज्ञान मिलेगा, जो समाज निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें…

46 साल पुराने दंगे की जांच ने पकड़ी रफ्तार, सम्भल में कुंए की खुदाई शुरू

नाम परिवर्तन की घोषणा के बाद स्थानीय जैन समुदाय और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। प्रशासन ने बताया कि नाम परिवर्तन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और क्षेत्र में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

पावा नगर बनने के बाद यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक दृष्टि से और अधिक महत्व प्राप्त करेगा और आने वाले समय में यह धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

यह भी पढ़ें…

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जमीन के दाम में ज़बरदस्त उछाल, निवेशकों को फायदा

Back to top button