
McDonald’s समेत 13 प्रतिष्ठानों पर FDA की कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस किए गए निलंबित
Mumbai FDA Action: खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 89 होटल-रेस्तरां की जांच में 71 को नोटिस जारी।
Mumbai: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के कथित उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। FDA ने दक्षिण मुंबई के बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब और एक McDonald’s आउटलेट समेत राज्य के 13 खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। मई में आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के FDA आयुक्त का पद संभालने के बाद से विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरीक्षण अभियान तेज किया है।
89 होटल-रेस्तरां का निरीक्षण
FDA के आधिकारिक बयान के अनुसार, हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र में कुल 89 होटल, रेस्तरां और ढाबों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों का पालन नहीं पाया गया।
इनमें से 71 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि गंभीर कमियों के चलते 13 प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
यह भी पढ़ें…
बेटे की जिद ने ली मां-बाप की जान, पहाड़ी से गिरकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
रेडियो क्लब में मिले 47 प्रतिशत उल्लंघन
FDA के मुताबिक, 19 अगस्त को बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े मानकों में करीब 47 प्रतिशत उल्लंघन पाए गए।
इसके बाद विभाग ने क्लब का खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान क्लब को खाद्य पदार्थों की खरीद, बिक्री और वितरण रोकने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
वंदे मातरम् विवाद में कूदा उद्धव गुट, आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर दागे तीखे सवाल…
McDonald’s समेत कई प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में
FDA की इस कार्रवाई में McDonald’s के एक आउटलेट समेत कुल 13 खाद्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
FDA के इस अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। विभाग की जांच के बाद जिन प्रतिष्ठानों में सुधार की जरूरत पाई गई है, उन्हें नोटिस देकर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें…





