उफ़! इतना गुस्सा, बेटी को वाशिंग मशीन में डालकर कर दिया स्टार्ट; जानिए क्या हुआ?

husband wife fight (symbolic photo)

वाशिंगटन। पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक आम बात है लेकिन कई बार ये बहस खतरनाक रूप ले लेती है। ऐसा ही एक खतरनाक मामला अमेरिका के न्यू हैम्पशायर से सामने आया है।

यहां एक शख्स अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस कर रहा था। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति को गुस्सा आ गया और उसने गुस्सा अपनी दो साल की मासूम बेटी पर उतार दिया। पति ने बेटी को उठाया और वाशिंग मशीन में डालकर उसका स्विच चालू कर दिया।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम माइकल है। उसका अपनी पत्नी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। वे दोनो अक्सर झगड़ते रहते थे।

एक रोज उनके बीच हो रहे झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। पत्नी की किसी बात पर माइकल का पारा चढ़ गया। गुस्से में उसने अपनी बेटी को उठाकर वाशिंग मशीन में डाल दिया और उसका स्विच ऑन कर दिया।

पत्नी ने जैसे ही यह देखा, उसके होश उड़ गए। उसने दौड़कर वाशिंग मशीन का स्विच ऑफ कर दिया। बच्ची की जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह अच्छा हुआ कि बच्ची की मां ने समय रहते मशीन का स्विच बंद कर दिया, नहीं तो बेटी की जान चली जाती। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि उसने गुस्से में सही लेकिन अपनी दो साल की बेटी को जान से मारने का प्रयास किया है। उस पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। लोग उस शख्स के लिए गंभीर सजा की मांग कर रहे हैं।

Back to top button