
PM Modi पर टिप्पणी के बाद अजय राय पर FIR, महोबा में दर्ज हुआ मामला
UP News: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है।
मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। एफआईआर में निवर्तमान सचिव बृजराज समेत करीब 30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
महोबा दौरे के दौरान दिया था बयान
जानकारी के मुताबिक, अजय राय हाल ही में Mahoba दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी।
इसके बाद स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए।
यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है -… pic.twitter.com/AkbPemddlq
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 22, 2026
वकील की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
एडवोकेट Neeraj Rawat की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है और इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।
सीएम योगी ने भी एक्स पर जताई थी नाराजगी
अजय राय के विवादित बयान को लेकर सीएम योगी ने भी एक्स हैंडल पर नाराजगी जताई थी। सीएम योगी ने कहा था, “पीएम मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
यह भी पढ़ें…
बकरीद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं का संदेश, कानून के दायरे में हो कुर्बानी…
कांग्रेस खेमे में हलचल
एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई है।
हालांकि इस मामले में अजय राय या कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें…
Lakhimpur में चोरी की कोशिश बनी जानलेवा, हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से मौत…
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बयान से जुड़े वीडियो व अन्य सबूतों की भी जांच की जाएगी।
फिलहाल यह मामला राजनीतिक बयानबाजी और कानून व्यवस्था दोनों के लिहाज से चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें…





