
‘कट्टा-बम से ब्रह्मोस तक’, CM Yogi ने बताया बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर…
Kushinagar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, विकास और माफिया के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान कट्टा और बम बनाने वालों से होती थी, लेकिन आज वही प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले की सरकारें निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने वालों को संरक्षण देती थीं। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई जाती थी। लेकिन हमारी सरकार ने इन शोहदों को ठीक किया है। जो बोली से नहीं माना, वो गोली से जरूर मान गया।”
₹424 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण
Yogi Adityanath मंगलवार को कुशीनगर में ₹424 करोड़ से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास और सुरक्षा के नए रास्ते पर लेकर जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
‘कट्टा-बम से ब्रह्मोस तक पहुंचा उत्तर प्रदेश’
Yogi Adityanath ने कहा कि पहले की सरकारों के समय प्रदेश अपराध, दंगों और माफिया राज के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि “पहले निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने के लिए कट्टा-बम बनाए जाते थे, बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन रहा है और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें तैयार कर रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों और शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “जो बोली से नहीं माना, वो गोली से जरूर मान गया।” इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।
पिछली सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि पिछली सरकारों की “विकृत मानसिकता” ने प्रदेश को बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास की जगह तुष्टिकरण और अपराध को बढ़ावा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश लंबे समय तक इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहा, लेकिन उनकी सरकार ने इस बीमारी के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर हजारों बच्चों की जान बचाई।
विकास परियोजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
Kushinagar को बौद्ध पर्यटन, बेहतर सड़क संपर्क और निवेश के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी सरकार लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें…
गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, आवास और इलाज पर दिए बड़े निर्देश…
‘कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ते नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरने से निवेश बढ़ा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि आज व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद
राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे
सीएम योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री अपने सख्त कानून व्यवस्था वाले संदेश के जरिए समर्थकों को मजबूत संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं विपक्ष उनके “गोली” वाले बयान को लेकर सरकार पर सवाल उठा सकता है। हालांकि बीजेपी लगातार दावा करती रही है कि उसकी सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
यह भी पढ़ें…





