
संघर्ष से सत्ता तक… फिल्मों और वेब सीरीज़ में दिखी नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2014 से देश की बागडोर संभाल रहे मोदी का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। एक सामान्य परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नेतृत्व करना उनके संघर्ष और संकल्प की मिसाल है।
यही कारण है कि उनके जीवन और कार्यकाल पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई हैं, जिनमें बचपन की झलक से लेकर प्रधानमंत्री बनने के बाद लिए गए अहम फैसले तक को पर्दे पर दिखाया गया है।
चलो जीते हैं (2018)
आनंद एल राय और महावीर जैन द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म में मोदी के बचपन को दिखाया गया है। धैर्य दर्जी ने बाल मोदी का किरदार निभाया। यह फिल्म 29 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी और इसमें उनके शुरुआती संघर्षों और सेवा भाव पर फोकस किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी (2019)
यह बायोपिक विवेक ओबेरॉय के अभिनय से चर्चा में रही। फिल्म में एक चाय बेचने वाले बच्चे के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। टैगलाइन थी अब कोई नहीं रोक सकता। यह फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव के समय सुर्खियों में आई थी।

मोदी: ए जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (2019)
इस वेब सीरीज में मोदी के बचपन, इमरजेंसी के दौर और राजनीति में उनके कदमों की झलक मिलती है। महेश ठाकुर, प्राची शाह, फैजल खान और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकारों ने इसमें अहम भूमिकाएं निभाईं।

यह भी पढ़ें…
ITR Filing: डेडलाइन खत्म, अब ई-वेरिफिकेशन पर टिकी करदाताओं की चिंता
अवरोध (2020–2022)
सोनी लिव पर उपलब्ध इस मिलिट्री ड्रामा सीरीज के दो सीजन आए। इसमें नोटबंदी जैसे फैसले को केंद्र में रखा गया। विक्रम गोखले ने इसमें पीएम मोदी का किरदार निभाया।

यह भी पढ़ें…
‘भगवान विष्णु से ही कहो कुछ करने के लिए’; CJI ने किस मामले में की ऐसी टिप्पणी?
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
विक्की कौशल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म में पीएम मोदी का कैमियो रोल रजित कपूर ने निभाया। फिल्म ने देशभर में देशभक्ति का माहौल बनाया।

मोदी के जीवन पर बनी ये फिल्में और सीरीज न सिर्फ उनके संघर्ष और नेतृत्व को दिखाती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि किस तरह उनका जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़ें…





