
फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने संगठित रूप से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह में दो महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने संगठित रूप में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी लोगों का डाटा खरीदकर उनसे ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग विदेशी नागरिकों को लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल करता था और गिफ्ट कार्ड भेजकर धोखाधडी से पैसा ठगा करता था।
पुलिस ने इस गैंग के कुल 12 आरोपियों, जिनमें 10 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 लैपटॉप, 16 मोबाईल फोन, 9 लैपटॉप चार्जर, 9 हैडफोन, 5 कीबोर्ड, 5 माउस, 1 इंटरनेट राउटर, 1 आईफोन चार्जर बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें…
Rahul Gandhi को मिली बड़ी राहत, मानहानि मामले में कोर्ट ने दी जमानत
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जेपी कॉसमॉस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17वें तल के फ्लैट में बने इस फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये गिरोह गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है। जिसका ये लोग पेमेंट यूएसडीटी में यूएस के लोगों को करते है। जो डिजिटल करंसी या गिफ्ट वाउचर में होता है। मैसेज में नाम व मोबाइल नंबर आवश्यकतानुसार चेंज करते है। जिस व्यक्ति को लोन की जरूरत होती है वह या तो इनको यस का मैसेज भेजता है या इनके द्वारा दिये गये नम्बर पर कॉल करता है।
यह भी पढ़ें…
शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर परिवार में उत्साह, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कर रहे प्रार्थना
फिर ये उससे लोन कराने के लिए 300 डॉलर की मांग करते है। अगर उसके पास पैसा होता है तो ये लोग उससे पैसा एप्पल ई-बाई, वालमार्ट गिफ्ट कार्ड के माध्यम से पेमेंट प्राप्त कर लेते है। यदि उसके पास पैसा नही होता तो उसको ये लोग फर्जी चेक के जरिए धोखाधड़ी करते हैं।
यह भी पढ़ें…





