लखनऊ में 7 साल की बच्ची की मौत; लिव इन में रह रही मां, पति का आरोप…

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बेटी की मां ने खुद घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी. लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति शाहरुख ने बेटी को मार डाला.

Lucknow Crime: पुलिस इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची. जांच में पता चला कि महिला रोशनी खान यहां पर अपने प्रेमी उदय जायसवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. उदय एक व्यवसायी है.

सूत्रों के अनुसार रोशनी की 7 वर्षीय बच्ची भी उसके साथ ही रहती थी. उसका पति शाहरुख खान उससे मिलने के लिए सोमवार को आया था. इस दौरान रोशनी और शाहरुख के बीच में विवाद हुआ. विवाद के बाद बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत के बाद महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पति शाहरुख खान से विवाद होने के बाद महिला ने उसको फंसाने के लिए स्वयं बेटी की हत्या की हो और उसके ऊपर आरोप लगाए. लंबे समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था.

इसी बीच महिला कैसरबाग क्षेत्र में अपने प्रेमी उदय जायसवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. यह बात पति को पसंद नहीं थी. लिहाजा घटना के दिन मौके पर पहुंचे पति शाहरुख खान और रोशनी के बीच जमकर विवाद हुआ. शाहरुख का प्रॉपर्टी का कारोबार है.

पुलिस ने रोशनी खान को हिरासत में लिया है और साथ ही उसके प्रेमी उदित जायसवाल और पति शाहरुख को भी पूछताछ के लिए शामिल किया गया है। फोरेंसिक और छानबीन की जा रही है, तथा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।

Back to top button