
Gautam Gambhir: बतौर खिलाड़ी जीते 2 World Cup, कोच बनकर भी मनवाया लोहा
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका देना और सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने के कारण वो कुछ लोगों के निशाने पर हैं।
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. उन्हें ये जिम्मेदारी KKR को IPL चैंपियन बनाने के बाद मिली थी. इसके बाद से ही गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बतौर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप खिताब जिताने के बाद गौतम गंभीर ने कोच के तौर पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। गौतम गंभीर अपनी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। एक कप्तान के तौर पर दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले गौतम गंभीर ने कोच के रूप में भी खिताब जीता।
Gambhir की कोचिंग में टीम इंडिया की सफलता
गंभीर की कोचिंग में भारत ने ‘चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ और ‘एशिया कप 2025’ के खिताब अपने नाम किए। गौतम गंभीर की कोचिंग की खासियत उनका आक्रामक लेकिन संतुलित दृष्टिकोण है। वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाने और टीम भावना मजबूत करने पर जोर देते हैं। गंभीर खेल के हर पहलू में अनुशासन, जिम्मेदारी और मानसिक मजबूती को प्राथमिकता देते नजर आए हैं। उनकी रणनीति स्थिति अनुसार होती है।
वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जिताने में अहम भूमिका
14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली के कारोबारी परिवार में जन्मे गौतम गंभीर (Team India Head Coach Gautam Gambhir Records) को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। उन्होंने भारत की ओर से 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले, जिसमें कुल 20 शतक जमाए। इस दौरान 10,324 रन अपने नाम किए।गौतम गंभीर लगातार पांच टेस्ट मुकाबलों में शतक जमा चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने साल 2006 में किया था। गौतम गंभीर ने भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 54 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 75 रन बनाने वाले गंभीर ने विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के विरुद्ध 97 रन की अहम पारी खेली थी।
ये भी पढ़े-
IND vs WI: दिल्ली में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप
Gautam Gambhir Net Worth
गौतम गंभीर की नेटवर्थ (Gautam Gambhir Net Worth 2025 Latest) के बारे में बात करें, तो टीम इंडिया के हेड कोच की नेटवर्थ करीब 32 डॉलर मिलियन यानी भारतीय रुपयों में 265 करोड़ रुपए हैं। उनकी कमाई सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से होती है।
गंभीर की आय में बीसीसीआई द्वारा हेड कोच को दी जाने वाली सालाना सैलरी, विश्व कप खिताबों और बाकी क्रिकेट गतिविधियों से होने वाली कमाई शामिल है। गंभीर ने कई शेयर में, रेस्टरेंट में पैसे निवेश करें हैं।
ये भी पढ़े-
IPL से भी रिटायर होंगे Virat Kohli? आकाश चोपड़ा का खुलासा…
गंभीर का आईपीएल करियर
आईपीएल करियर की बात करें, तो गौतम गंभीर ने बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को साल 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जिताया। इसके साथ उन्होंने अपनी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया। इसके बाद कोच के तौर पर केकेआर से जुड़कर टीम में नई ऊर्जा और जीत की मानसिकता भरने का काम किया। साल 2024 में मेंटॉर के तौर पर गौतम गंभीर ने केकेआर को आईपीएल खिताब जिताया।
ये भी पढ़े-
Cricket: तंगी से निकलकर बनाई पहचान, भारतीय टीम के नए फिनिशर?
गाड़ियों के बेहद शौकीन हैं गंभीर
गौतम गंभीर (Gambhir Car Collection) को गाड़ियों का काफी शौक हैं। उनके कार कलेक्शन में Maruti Suzuki SX4, Toyota Corolla और Mahindra Bolero Stinger। इसके अलावा ऑडी Q5, BMW 530D जैसी महंगी गाड़ियां हैं। उन्होंने इसके अलावा LIC और बाकी कंपनियों का इंश्योरेंस करा रखा है।
गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम ने आक्रामक और संतुलित क्रिकेट खेला। बतौर कोच, उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम में नई ऊर्जा भरी और खिलाड़ियों में विजयी मानसिकता विकसित की, जिससे भारतीय टीम का प्रदर्शन निखरा है।
ये भी पढ़े-
IND vs WI: विराट कोहली के बराबर पहुंचे Shubman Gill, विश्व क्रिकेट हैरत में…





